चिंता और परेशानियां जीवन में लगी ही रहती हैं। आज एक परेशानी है तो कल दूसरी । एक के बाद एक चुनौतियाँ आती रहती है। आज मैं आपको बताऊंगा की आप कैसे इस टॉक्सिक एनवायरनमेंट में शांति पूर्वक जीवन जी सकते हैं।
1-Go फॉरवर्ड पालिसी
जीवन में सदैव आगे बढ़ते रहे। कुछ सोचने की जरुरत नहीं। पीछे की नेगेटिविटी जाती रहेगी। भूलते जाना है और आगे बढ़ना है। नहीं तो हमारी ग्रोथ रुक जाएगी।
2- हैप्पीनेस प्रिंसिपल
खुश रहो और ख़ुशी की तलाश करो। हर छोटी बड़ी उपलब्धि में प्रसन्न हो जाया करो। जीवन अनमोल है । इसे व्यर्थ के टेंशन में न जाने दो।
3- नो टेंशन पालिसी
जीवन को फ्री करो . जो भी बर्डन ले रखे हो। कुछ भी नहीं है। समस्या तो रहेगी ही। नहीं तो जीवन का कोई मोल नहीं रह जायेगा। सुख और दुःख का क्रम चलते जाना है। जो बनता है वो बिगड़ता भी है। इसलिए नो टेंशन पालिसी को अपनाना चाहिए।
4-Be ब्रेव
आप बहादुर है। हर परिस्थिति का सामना कर सकते है। इसके लिए बहादुर होने की जरुरत है। जो भी आपके अंदर शक्ति है उसको जगाना शुरू कर दीजिये।
5-Silent विथड्रॉल
जो समस्या आपसे सोल्व नहीं हो पा रही हो तो आप वहा से निकल जाइये। या तो समस्या की कीमत ख़तम हो जाये या समस्या एक सलूशन बन जाये। समस्या एक एक्साम्प्ल बन जाये ताकि कोई भी फिर ऐसी गलती न करे। समस्या में अपनी जिंदगी बर्बाद नहीं करनी है।
6-Family केयर विथ रिस्पांसिबिलिटी
सब की रिस्पांसिबिलिटी आपको देखनी है। किसी को अधूरा नहीं छोड़ना है। जो लोग आपके साथ अभी है उनकी पूरी प्रोटेक्शन आपको ही करनी है।
7- लाइफ एक यात्रा है।
जीवन एक यात्रा की तरह है। इसको ऐसा ही समझो। न किसी को अपने साथ जुड़ने के लिए विवश करो न किसी को अपने से दूर भगा दो। जो भी होना है अपने आप होना है। समझाना आपका काम है । समझाना दूसरे का काम है।
8- दोस्तों की जरुरत
आपको अपने दोस्तों के साथ क्वालिटी समय बिताने की जरुरत है ताकि आप प्रोडक्टिव बन सके और अपनी ख़ुशी को शेयर कर सके। जीवन में मौज़ मस्ती के लिए भी साथ में अच्छे दोस्तों की जरुरत होती है।
9-Health = हैप्पीनेस
एक अच्छे हेल्थ के बिना आप ख़ुशी जीवन नहीं जी पाएंगे। इसलिए अपने हेल्थ पर ध्यान देना जरुरी है।
10-हर पल का आनंद लेना
हर एक पल का मज़ा लीजिये। चिंता को चिता में जला दीजिये। आप हर चीज़ के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। जो आपके हद में है वहां तक कीजिये।
11- शांति की तलाश
अगर कही अशांति है और नेगेटिविटी है तो आपको शांति बनाने की कोशिश करनी है। अगर संभव न हो तो बिना किसी उपाय का प्रयास किये खुद के लिए और औरों के लिए भी एक बाउंड्री बनानी है। ताकि हर कोई अपनी सीमा का पालन करे ।
12- कम्प्लेक्सिटी टू सिम्पलिसिटी
खुद को इतना काम्प्लेक्स न बना लीजिए की दूसरे आपको समझ ही न पाए। खुल कर पाने विचार रखे।
13- डोंट बी जजमेंटल
किसी को भी जज न करें। आपकी टूनिंग उसके साथ नहीं है। अलग अलग फ्रीक्वेंसी है। आपकी पर्सनालिटी लिटिल बिट डिफरेंट है । बी हैप्पी। जो है सो है।
14- स्वार्थ को पहचाने
हर कोई अपना भला चाहता है। इसलिए यही एक ड्राइविंग फाॅर्स है जो सबको जोड़ता है। इसलिए इसका इस्तेमाल करो।
अभी इस ब्लॉग को मैंने एक फ्रेमवर्क दिया है। अभी इसमें काफी कुछ जोड़ना है। आशा है आपको ये लेख पसंद आएगा। खुश रहे और स्वस्थ रहे। काम करते रहे काम ही जीवन है।