आज इस ब्लॉग की शुरुआत करते हुए मुझे बहुत ही प्रसन्नता हो रही है । मैं अभिषेक शर्मा अपने इस बिलकुल नए ब्लॉग में आपका स्वागत कर रहा हूँ।
इस ब्लॉग को मॉडर्न लुक और फील दिया गया है, ताकि आपको एक सुपर फ़्लूएंट यूजर इंटरफ़ेस मिले। मेरा ब्लॉग मोबाइल रेस्पॉन्सिव होने के साथ डेस्कटॉप मोड पर और भी अच्छा लगेगा। इसके साथ ही यह नीट और क्लीन भी है। आपको कंटेंट को पढ़ने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी।इस ब्लॉग को बनाने में मैंने बहुत से वर्डप्रेस थीम का प्रयोग किया , मगर कोई भी सही नहीं लग रहा था। काफी प्रयास करने के बाद यह ब्लॉग मैंने बहुत अच्छे से कस्टमाइज किया है , ताकि सभी जरुरी इनफार्मेशन आप तक मिल सके।
आज के समय में सूचना की बारिश हो रही है, मगर सही और ओरिजिनल कंटेंट की भारी कमी होती जा रही है। हम इस ब्लॉग में जीरो आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस पालिसी पर काम कर रहे हैं ताकि आपको ह्यूमन टच मिल सके ।हम अपने पाठकों को अपने ब्लॉग से हमेशा के लिए जोड़ना चाहते है । आज की बिजी जिंदगी में समय निकल कर ब्लॉग को लिखना एक बहुत ही चुनौती भरा काम है। किसी भी एक्स्ट्रा काम को करने में एक्स्ट्रा एफर्ट भी लगाना पड़ता है। फिर भी मेरी कोशिश रहती है की रोज मैं कोई न कोई एक ऐसा ब्लॉग लिखा जाये जो आपकी असल में मदद कर सके।
इंटरनेट वर्ल्ड में ह्यूमन रिटेन कंटेंट की कमी होती जा रही है। ह्यूमन रिटेन कंटेंट को लिखने में काफी समय लगता है , जबकि चैट जी पी टी टूल का प्रयोग कर हम बहुत जल्दी और भारी मात्रा में कंटेंट बना सकते हैं मगर इसको मैं सही नहीं मानता हूँ,। मुझे लगता है की हमें एकदम नए और फ्रेश कंटेंट की जरुरत है, जो रियल अनुभव पर आधारित हो। फैक्ट्स और विचार नए रूप और रंग के होने चाहिए जो पाठक को ब्लॉग से जोड़े रखने में मदद करता है।
इस ब्लॉग को बनाने का प्रमुख उद्देश्य आप तक अपने विचार और ज्ञान को शेयर करना है ताकि मैं आप लोगो की ज्यादा से ज्यादा मदद कर सकूं। इस ब्लॉग में मैं कोई ऐसे टॉपिक पर काम करना पसंद करता हूँ जो एवरग्रीन टाइप के होते हैं। अपने प्रयास को हमेशा के लिए सेव करना पसंद करता हूँ। यदि मैं ऐसे टॉपिक पर ब्लॉग लिखूं जिसकी कीमत एक दो दिन में काम हो जाये तो सारा प्रयास असफल हो जायेगा।
मैं आपसे जानना चाहता हूँ की आपको किस तरह का ब्लॉग पसंद है और आप किस केटेगरी के ब्लॉग को पढ़ना पसंद करते हैं ताकि मैं आपकी सुविधा के अनुसार ही ब्लॉग पर काम कर सकूं।
आज मैंने एक शुरुआत की है। अभी बहुत लम्बा सफर तय करना है । अगर आपका साथ और सपोर्ट मिलता रहेगा तो जल्दी ही हम गूगल के फ्रंट पेज पर रैंक करेंगे और और इंडिया का फर्स्ट ब्लॉग बनेगे जो रोज लाखो की संख्या में लोगो तक पहुंचेगा ।
यह ब्लॉग यही पर समाप्त नहीं होगा। इस ब्लॉग में हम अपने माइलस्टोन को आपके साथ शेयर करेंगे ताकि आप भी हमारे साथ सी विकास यात्रा के सहभागी बन सके।
आप में से जो भी पाठक हमसे जुड़ना चाहता है और अपने ब्लॉग को अपने नाम से इसपर पोस्ट करना चाहता है तो आपका स्वागत है। जल्द ही हम इसमें गेस्ट पोस्ट का फीचर देंगे ताकि आप भी अपना पोस्ट यहाँ पर सेंड कर सके । अगर आपका पोस्ट हमें पसंद आता है तो उसे हम अपने ब्लॉग मैं जगह देंगे।
हम आपको अपने ग्रोथ का सहभागी बनाएंगे।
आपको इस ब्लॉग को पढ़कर कैसा लग रहा है। हालाँकि मैंने इसमें कोई सीरियस टॉपिक पर डिसकस नहीं किया है।
बस यह एक शुरुआत है। अभी बहुत लम्बी दूरी तय करना है ।