person in black and white t-shirt using computer person in black and white t-shirt using computer

ब्लॉगिंग में कैसे सफल हों ? जब आपके पास समय की कमी हो ।

इस  नए  ब्लॉग  में  आपका  स्वागत है।  आज इस ब्लॉग  में  हम  जानेगे  की ब्लॉग  को लिखने  में कितना  समय लगता है  और  ब्लॉग  को लिखने के  लिए  क्या  जरुरी  है ।  आज से ही आप  अपने  ब्लॉग  को  लिखने की  प्रैक्टिस शुरू  कर दीजिये।  यह  एक  स्मार्ट  निर्णय  हो  सकता है। हो सकता है आप  एक सफल  ब्लॉगर  बनना चाहते  हैं  मगर आपके  पास  पर्याप्त  समय न हो।

इसी टॉपिक पर हमने  ये  कंटेंट  तैयार  किया  है। हालाँकि  ये फाइनल कंटेंट नहीं है मगर  हमारी  कोशिश रहेगी  की इस  कंटेंट  को हम  अपडेट करते रहे।

तो आइए स्टार्ट  करते हैं ब्लॉग्गिंग  जर्नी को !

 1-क्वालिटी कंटेंट लिखने  की प्रैक्टिस

यह आपका पहला कदम है।

आर्टिफीसियल  इंटेलिजेंस का समय  आ चुका है । ऐसे में कम समय में क्वालिटी  कंटेंट लिखना  और  भी  आसान हो चुका है। पहले आपको कुछ भी लिखने से पहले गूगल  पर रिसर्च करना  पड़ता  था,  किन्तु  आज  चैट  जी पी टी  , जैमिनी जैसे  टूल  का  उपयोग   करके  आप कम  समय में ज्यादा से ज्यादा  कंटेंट पब्लिश कर सकते हैं ।

यूजर जब आपके ब्लॉग को पढ़े तो उसे कुछ वैल्यू मिलनी चाहिए। कॉपी  पेस्ट कंटेंट से आपके  लेख की  वैल्यू  नहीं बढ़ती।  आप  अगर रियल वर्क करेंगे तो आपको वास्तविक  अनुभव होगा और आप बिना किसी  टूल  से टेक्स्ट कॉपी किये  अपने आप चाहे  जितना  उतना  कंटेंट लिख सकते  हैं। हमारे दिमाग  की पावर बहुत  अधिक होती  है। आप लिखने की  प्रैक्टिस करके बहुत उम्दा  किस्म  की  राइटर  भी बन  सकते हैं ।

2-कुछ  नया लिखने का  प्रयास

यह दूसरा महत्वपूर्ण कदम है।

आज  कॉपी पेस्ट कंटेंट की  बाढ़ सी आ गई है। एक जैसा कंटेंट  ही पढ़ने को मिलता है। अगर मैं इसी टॉपिक  पर दूसरे ब्लॉग से कंटेंट चुराता हूँ और अपने शब्दों में लिख देता हूँ तो मुझे कौन पकड़  सकता है।  इसी  का फ़ायदा  सब लोग उठा रहे  हैं। जो सही नहीं है। कंटेंट लिखें और  अपने  क्रिएटिव  दिमाग का भी इस्तेमाल करें।

आप  के  पास ज्ञान  का  खजाना है । जरुरत है  उसे शब्दों  में  प्रस्तुत करने  का प्रयास करना । आपको क्यों दूसरों की नक़ल करनी जब आपके  पास  अपना  खुद का दिमाग है।

 3-ब्लॉग को  अपडेट  करना

सबसे जरुरी  बात है ।

अगर आप  अपने   blog  को समय समय  पर  अपडेट करते  रहते  हैं  तो यह लोगो के लिए और भी उपयोगी  हो जायेगा। ब्लॉग लिखना  कोई एक  दिन में नहीं सीख सकता है, इसके लिए बहुत  दिन  की  कंटीन्यूअस प्रैक्टिस  की जरुरत पड़ेगी। ब्लॉग  लिखते  समय  करंट सिचुएशन के  अनुसार  उसको अपडेट करना भी  जरुरी होता है।

 4-360 डिग्री ब्लॉग  की समीक्षा

सब कुछ एक  ही ब्लॉग  में  समाहित  कीजिए।

अपने ब्लॉग को  360  डिग्री  एंगल देने  की कोशिश करनी चाहिए । आपको कोशिश करनी  चाहिए  को ब्लॉग  को  पढ़ने वाला वो  सब जान  जाये  जिसके लिए वो ब्लॉग  को  पढ़ने के लिए आपकी  वेबसाइट पर आया  है। ब्लॉग में आपको एक से  बढ़कर एक  जानकरी देनी  चाहिए वो भी  आधी  अधूरी  नहीं होनी चाहिए।

कम्पलीट  और  हर पहलू को टच करने  वाला  कंटेंट  होना चाहिए।  ताकि  पढ़ने वाले  को  और  कही  न जाना  पड़े।

अपने ब्लॉग को इतना भी बड़ा न बना दीजिये की  यूजर बिना पढ़े ही भाग जाये।

5- ओरिजिनल  कंटेंट लिखना

कंटेंट  लिखने  में  अगर आप  अपने दिमाग  का  इस्तेमाल करना शुरू कर दिए और आपको  एक  बार  अच्छा लिखने की प्रैक्टिस हो गई तो आप चाहे कितने  भी वर्ड का ब्लॉग बहुत ही आसानी से लिखे सकते हैं।  यह कंटेंट आपका अपना  होगा और  कोई  इसको कॉपी पेस्ट  भी नहीं  कर पायेगा।

ओरिजिनल  कंटेंट ओरिजिनल होता है।  इसमें कोई  दो  राय नहीं है। आप  दूसरों  के  कंटेंट  को देखकर सिख सकते हैं। लेकिन  उनको कॉपी पेस्ट करने की गलती न  कीजियेगा।

6- पर्सनल  अनुभव को  लिखना

आप तब तक एक अच्छा कंटेंट नहीं लिख सकते  जब  तक की आपको उसका अच्छा अनुभव न हो। आपकी  पर्सनालिटी  आपके ब्लॉग में दिखाई देती है। अगर  आप एक  सफल  ब्लॉगर  बनना  चाहते हैं  तो आपको इसका विशेष  ध्यान रखने की  जरुरत  होती है। जो  भी लिखे  उसमें अपने  पर्सनल अनुभव  को भी शेयर करना न  भूलें।

यूजर को आपके कंटेंट से कँनेट करने के  लिए आपको रियल एक्साम्प्लेस  देने होंगे ताकि  वो भी आपके नक़्शे कदम  पर चल कर अच्छा ब्लॉगर  बन सके। कुछ लोग  अपनी  सफलता  की कहानी लिखते  हैं  और  कुछ  लोग  अपनी असफलता का कारण बताते  है। इससे आपका  ब्लॉग  और  भी  अच्छा लगने  लगता  है।

7- ऑथेंटिक कंटेंट  राइटिंग

ये  आपका ब्रांड है। इसलिए नो  कॉपी  पेस्ट  कंटेंट !

कंटेंट आपका हल्का नहीं होना चाहिए।  यूजर को  उसमे वैल्यू मिलनी चाहिए।  फैक्ट्स और  फिगर्स के साथ  आपको अपना पर्सनल ओपिनियन भी देना चाहिए। ब्लॉग  एक लम्बी जर्नी  होती  है। इसे  एक  दिन में नहीं  तय किया जा सकता है। लगातार कई दिन तक आपको रियल म्हणत करनी होगी।

इसे आप मज़ाक  में भी ले सकते हैं। इसमें  तत्काल सफलता  की  आपको उम्मीद  भी नहीं करनी चाहिए।

8- एक्साम्पल देना

अपने  कंटेंट को आप  आम  बोलचाल  की भाषा  में लिखे, जैसे सामने वाला आपके  पास ही बैठा  हो। और  आप उसे  अपने बात सरल और  मज़ेदार  तरीके से समझा  रहे हैं। एक  कहानी  की  तरह  उदाहरण  देते हुए आप  यूजर  की मुश्किल को  आसान  कर रहे हैं। यूजर आपसे जुड़  जायेगा अगर आप  अर्थपूर्ण  एक्साम्पल  देंगे।

9-  कंटेंट की  समीक्षा करना

आप अपने कंटेंट की समीक्षा खुद  करें  की आपके  द्वारा लिखा गया कंटेंट  कितना सही है। क्या अपने  सेंटेंस फार्मेशन में कोई त्रुटि तो नहीं की है। ऐसा करने से आप  अपने ब्लॉग  को एक हाई क्वालिटी  के ब्लॉग  में बदल  सकते है।

गूगल  भी क्वालिटी  कंटेंट की तलाश में  रहता है। इसलिए  जो  भी लिखे  ऑथेंटिक और  ओरिजिनल हो , उसमें  कुछ वैल्यू  हो और  जो यूजर  को  आपके ब्लॉग  से  जोड़े रख सके।

10- यूजर  बेस का ध्यान रखना

आप किस  यूजर  के लिख रहे हैं इसका भी  ध्यान  रखना  जरुरी होता है। आज कल चैटबॉट  की मदद  से हर कोई अपने  मतलब  की  जानकारी ले लेता  है।  वो आपके ब्लॉग पर  क्योँ  आएगा । जब  उसको वो कंटेंट  जो वो  छह  रहा  था  नहीं मिलेगा तभी वो  आपके  कंटेंट को पढ़ेगा। इस  प्रकार  गूगल  में रैंक  करने  के लिए आपको  ब्लॉग  में  नए  नए कॉंटेंट  को बराबर  लिखना और उसे जरुरत के  हिसाब से  अपडेट  करना   और  भी  जरुरी है। आपको  मेहनत करने  की जरुरत है। एक  ब्लॉग एक दिन में भी लिख  देते  हैं  तो 30 दिन में  आपके वेबसाइट पर 30  आर्टिकल  हो जायेंगे .

इस ब्लॉग को लिखने में काफी  समय लगा है। जाहिर  सी  बात है। इसके लिए समय  निकलना कम  चुनौती भरा  नहीं  है। आप मेरे  इस  प्रयास की सराहना  कर  सकते हैं,  लाइक, शेयर और कमेंट करके। अपना  फीडबैक पास  करें।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status
error: Content is protected !!